फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नए सत्र में घर बैठे ही विवि में प्रवेश ले सकते है छात्र

नए सत्र में घर बैठे ही विवि में प्रवेश ले सकते है छात्र

Sun, 16 Jun 2019 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
नए सत्र में घर बैठे ही विवि में प्रवेश ले सकते है छात्र
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। जुलाई माह से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राएं घर बैठे ही प्रवेश ले सकते है। विवि में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदनपत्र जमा करना होगा। प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए भी छात्र-छात्राओं को लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे क्रेडिट कार्ड, बैंक चालान और पेटीएम के माध्यम से आनलाइन शुल्क जमा कर सकते है। नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि का नया शैक्षणिक सत्र आगामी 10 और 15 जुलाई के बीच शुरू होगा। विवि के कुलपति डा. रावत ने बताया कि जून अंतिम सप्ताह में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नए शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर घोषित किया जाएगा। विवि के गोपेश्वर कैंपस सहित गढ़वाल मंडल के सभी 57 राजकीय महाविद्यालयों में ऑन लाइन प्रवेश होंगे। नए सत्र में छात्र-छात्राएं घर बैठे ही विवि में प्रवेश ले सकते है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को विवि की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के उपरांत छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग के लिए निर्धारित तिथि पर अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ संबधित कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

कुलपति डा.रावत ने बताया कि प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं को कहीं भी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा के अनुसार बैंक चालान, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम के माध्यम से कहीं से भी सीधे प्रवेश शुल्क जमा कर सकते है। इस माह अंतिम सप्ताह में प्रवेश समिति की बैठक आयोजित कर संबद्ध महाविद्यालयों को प्रवेश की गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed