फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सात घंट से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बंद

सात घंट से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बंद

Tue, 26 Mar 2019 10:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
सात घंट से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बंद
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
नई टिहरी। ताछला के समीप चट्टान से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बंद हो गया। ऐसे में करीब सौ वाहनों में सवार लोग ताछला में फंसे हुए हैं। सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। घंटों से लोग भूख प्यासे वहां परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अपराह्न दो बजे ताछला में चट्टान से भूस्खलन होने के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया था। चट्टान से लगातार मलबा और पत्थर हाईवे पर गिर रहे हैं, जिस कारण वहां मलबा साफ करने में दिक्कतें आ रही है। ऋषिकेश से चंबा, नई टिहरी की ओर आने वाले वाहनों को मार्ग बंद होने की सूचना न मिलने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। चंबा से ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों को भी पुलिस प्रशासन ने बायां धनोल्टी होते हुए नहीं भेजा, जिस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जाम लगा है। सैकड़ों लोग मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। राकेश राणा और पुरुषोत्तम थलवाल ने बताया कि ताछला में जहां पर मार्ग बंद हुआ है वहां आसपास पानी तक की सुविधा नहीं है। लोग भूखे-प्यासे परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा यदि पुलिस प्रशासन की ओर से नरेंद्रनगर और चंबा में सड़क बंद होने की सूचना लोगों को पहले दी जाती तो लोग अपनी सुविधा अनुसार धनोल्टी मार्ग से होते हुए गंतव्य तक पहुंच सकते थे। सड़क कब तक खुलेगी इसकी भी सही जानकारी ताछला में फंसे लोगों को नहीं दी जा रही है। एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्रा का कहना है कि हाईवे खोलने में मजदूर और मशीनें जुटी हुई हैं। मौके पर पानी का टैंकर भेज दिया गया है और लाइट की व्यवस्था करा दी गई है। चट्टान से लगातार मलबा गिरने से हाईवे खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed