फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मल्टी नेशनल कंपनियों में रोजगार की कई संभावनाएं

मल्टी नेशनल कंपनियों में रोजगार की कई संभावनाएं

Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
मल्टी नेशनल कंपनियों में रोजगार की कई संभावनाएं
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम में आयोजित पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में नौकरियां घट रही है, लेकिन विभिन्न मल्टी नेशनल कंपनियों में रोजगार की बेहतरीन संभावनाएं लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जिन युवाओं के अंदर टीम मैनेजमेंट, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता होती है। उन्हें कंपनियां रोजगार देने में प्राथमिकताएं देती है।
विज्ञापन

मंगलवार से टीएचडीसी आईएचईटी भागीरथीपुरम में शुरू हुई एक सप्ताह की पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की एक सप्ताह की प्रशिक्षण कार्यशाला का संस्थान के निदेशक प्रो. जीएस तोमर ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षणों से छात्र-छात्राओं के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। जीआरडी ग्रुप देहरादून की डा. अनुभवा चौहान, आईवीएस संस्थान के डा. अमित जोशी, मेलराटा डिसूजा ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न मल्टी नेशनल कंपनियों में रोजगार की कई संभावनाएं है। संस्थान के ट्रेनिग एवं प्लेसमेंट आफिसर मनदीप गुलेरिया ने छात्र-छात्राओं को कार्यशाला का उद्देश्य बताया। इंजीनियरिंग संस्थान की डा. ऋचा बिजल्वाण ने कार्यशाला का संचालन करते हुए कहा कि कंपनियां आपके विषय के ज्ञान को कम देते हैं, बल्कि आपके नेतृत्व, क्षमता पर ज्यादा ध्यान देती है। इस मौके पर नितिन गुप्ता, प्रज्ञा बलूनी, सिरजा गैरोला, सुरेंद्र चौरसिया, नंदिता, धीरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed