फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Agriculture Minister Subodh Uniyal - फोटो : amarujala
नरेंद्रनगर (टिहरी)। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए यहां पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि वह मोदी और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का अंतरराष्ट्रीय जगत में सम्मान बढ़ा है। विरोधी पार्टियों का गठबंधन हताशा और निराशा का जीता जागता उदाहरण है। देश की जनता विरोधियों के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उत्तराखंड में 12 हजार करोड़ की ऑल वेदर सड़क निर्माण कर रही है। कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को जिताने के लिए घर-घर प्रचार अभियान में जुट जाएं। बैठक में राजपाल सिंह पुंडीर, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, मुन्नी राणा, राजवीर पुंडीर, हरपाल भंडारी, चंदन सिंह रावत, विवेक उनियाल, मंगल सिंह नेगी, मंगल सिंह गुसाईं, पूरन सिंह मनवाल, रविंद्र पुंडीर, सुरेंद्र कृषाली, पूर्ण सिंह भंडारी, अनिल कर्णवाल, दिलीप सिंह पुंडीर, दरबान भंडारी, विक्रम भंडारी, मूर्ति सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह भंडारी, निकिता नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed