फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पहले मैच में टिहरी ब्लास्टर की टीम रही विजेता

पहले मैच में टिहरी ब्लास्टर की टीम रही विजेता

Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
पहले मैच में टिहरी ब्लास्टर की टीम रही विजेता
नरेंद्रनगर(टिहरी)। टिहरी डिस्ट्रीक क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों ने जमकर दमखम में दिया। लीग के शुभारंभ मैच में टिहरी ब्लास्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एक सप्ताह तक चलने वाले लीग में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही है।
विज्ञापन

पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट लीग मैच का मुनीकीरेती के पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन ने सराहनीय प्रयास शुरू किया है। लीग का पहला शुभारंभ मैच टिहरी ब्लास्टर और टिहरी स्मैशर के बीच हुआ। टिहरी स्मैशर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। वह 17 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हुई। संजीत सजवाण ने 51 और समृद्ध ने 22 रनों की नाबाद पारी खेली। ब्लास्टर टीम के नीरज कोटवाल, रोहित कपरूवाण ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में उतरी टिहरी ब्लास्टर की टीम ने 12 ओवर में 102 रन बनाकर विजेता बनी। टीम की ओर से अर्चित ने 44, शुभम वर्मा ने 22 रन बनाए। वहीं स्मैशर के खिलाड़ी संजीत ने दो विकेट लिए। नीरज कोटवाल को मैन आफ द मैच चुना गया। डिस्ट्रीक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुलियाल ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले क्रिकेट लीग के लिए आठ टीम शामिल हो रही है। इस मौके पर हंस फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप राणा, क्रेजी फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजवीर भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, दिनेश शर्मा, शंकर राय, नितिन कुलियाल, रवि भंडारी, देवेंद्र शाह, रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed