फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   चीन के पर्यटकों को भाया पहाड़ी हाउस

चीन के पर्यटकों को भाया पहाड़ी हाउस

Mon, 25 Mar 2019 09:59 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
चीन के पर्यटकों को भाया पहाड़ी हाउस
people - फोटो : amarujala

विज्ञापन
नई टिहरी। चीन के सैलानियों को रानीचौरी स्थित पहाड़ी हाउस खूब भाया। डांडाचली गांव पहुंचकर विदेशी पर्यटक पहाड़ की संस्कृति से रूबरू हुए। चीन के पर्यटकों का 20 सदस्यीय दल ऋषिकेश के आत्मा योगशाला के सदस्यों के साथ रानीचौरी पहाड़ी हाउस पहुंचे। यहां पहाड़ी शैली से बने घर को देखकर पर्यटक खूब खुश नजर आए। पर्यटकों ने यहां योगासन करने के साथ ही हिमालय की बर्फ से लकदक चोटियों का दीदार भी किया। पहाड़ी हाउस में गढ़वाली व्यंजन मंडुवा की रोटी, झगौरे की खीर और चौंसा का स्वाद चखा। उसके बाद डांडाचली गांव जाकर गांव के रीति रिवाज और संस्कृति से रूबरू हुए। पहाड़ी हाउस के संचालक अभय शर्मा ने बताया की देश- विदेश के सैलानियों को पहाड़ खूब भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed