{"_id":"5c9901c8bdec221446318937","slug":"155353142110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मतदाताओं को बूथों पर आने-जाने के लिए बनाएं प्लॉन: व्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मतदाताओं को बूथों पर आने-जाने के लिए बनाएं प्लॉन: व्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा/घनसाली। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए एसआरटी परिसर और बालगंगा महाविद्यालय में मतदाता जागरूता गोष्ठी आयोजित की गई। नए वोटरों को ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल का तरीका बताया गया। बालगंगा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात प्रेक्षक सीमा व्यास की देखरेख में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने सीडीओ आशीष भटगांई से स्वीप के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी भी ली। प्रेक्षक ने सीडीओ को दिव्यांग मतदाताओं के पोलिंग बूथ तक आने-जाने का प्लॉन भी पूछा। कहा कि दिव्यांग और सीनियर सिटीजन को बूथ तक लाने के लिए अलग से प्रयास करें। इस दौरान छात्र-छात्राओं और जिला निर्वाचन की टीम के बीच ईवीएम, वीवीपैट, आचार संहिता सहित कई मसलों पर सवाल-जवाब भी हुए। जागरूकता के लिए छात्राओं ने शानदार रंगोली भी बनाई। इस मौके पर सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो. केएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।
बालगंगा महाविद्यालय में एसडीएम पीआर चौहान ने छात्र-छात्राओं से शत प्रतिशत मतदान में अपनी भागीदारी तय करने की अपील की। इस मौके पर बीडीओ डीएन सकलानी, प्राचार्य डा.शिव दयाल जोशी, बीईओ एसके अंथवाल, डा.विपिन उनियाल, डा.डीएस भंडारी, डा.रीना पुरोहित, डा.मुकेश नैथानी आदि उपस्थित रहे। इधर, प्रतापनगर के इंटर कॉलेज माजफ के छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरूता रैली निकाली। इस मौके पर तहसीलदार शंकर चौरसिया, बीईओ सत्यपाल शर्मा, प्रधानाचार्य चंद्रपाल वर्मा, सोहन सिंह थलवाल, महावीर सिंह, चतर सिंह आदि उपस्थित रहे।