फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 6 अप्रैल तक बढ़ी फार्म भरने की तिथि

छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 6 अप्रैल तक बढ़ी फार्म भरने की तिथि

Mon, 25 Mar 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 6 अप्रैल तक बढ़ी फार्म भरने की तिथि

विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की तिथि 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है। एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र-छात्राएं अब 14 अप्रैल तक ऑन लाइन फार्म भर सकते है।
श्रीदेव सुमन विवि ने सत्र 2018-19 के बीए द्वितीय और तृतीय, बी.कॉम द्वितीय, तृतीय, बीएससी द्वितीय, तृतीय, एमए द्वितीय और एम कॉम फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक निर्धारित की थी। विवि की वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत होने और शुल्क जमा करने के लिए एसबीआई का सर्वर डाउन होने के कारण छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक फार्म भरने से वंचित रह गए थे। छात्र-छात्राओं की इस समस्या को अमर उजाला ने 24 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेने और छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए विवि प्रशासन ने ऑन लाइन वार्षिक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि अब छात्र-छात्राएं 6 अप्रैल तक फार्म भर सकते है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल तय की गई है। एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 अप्रैल तक फार्म भर सकते है। छात्रों को फार्म भरने के लिए यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed