{"_id":"5c97a314bdec221402335077","slug":"155344164111-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। कुंडी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। कमरे के अंदर महिला का शव रस्सी पर झूल रहा था। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव को रस्सी पर टांगने की आशंका व्यक्त की है। राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राजस्व पुलिस का कहना है जांच शुरू कर दी गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
कुंडी गांव निवासी राजेश की पत्नी रुचि (27) का शव 23 मार्च को घर के अंदर लोहे की कुंडी पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। दामाद की सूचना पर सौंप गांव से मृतका का पिता विजय लाह शाह कुंडी गांव पहुंचे। मृतका के पिता का कहना है कि सुबह 10 बजे वे कुंडीगांव पहुंचे तब तक परिजनों ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारकर जमीन पर रखा था। जबकि घटना से पहले सुबह आठ बजे बेटी का फोन आया था कि बीती रात उसके साथ मारपीट की गई। राजस्व पुलिस विनयखाल को सौंपी गई तहरीर में मृतका के पिता ने बेटी की हत्या कर शव को रस्सी पर टांगने की तहरीर सौंपी है।
राजस्व उप निरीक्षक कामेश्वर प्रसाद भट्ट ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा गया है। रुचि ने आत्महत्या की है या फिर हत्या हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पांच साल पहले रुचि की शादी हुई थी। वह अपने पीछे चार साल का एक बेटा और दो साल की एक बेटी छोड़ गई है। पति घर में ही रहता है। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।