फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कोटी में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान

कोटी में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान

Sat, 23 Mar 2019 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
कोटी में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाक के कोटी डोभालों की और कोटी कुमारों के गांव में लो वोल्टेज और झूलते विद्युत लाइनों के कारण ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से विद्युत लाइनों की मरम्मत और ट्रांसफार्मर की क्षमता बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन ऊर्जा निगम समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।

कोटी डोभालों और कोटी कुमारों के गांव में लंबे समय से मरम्मत के अभाव में झूल रही विद्युत लाइन ग्रामीणों की समस्या का कारण बनी हुई है। गांव में लबे विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता भी कम होने से लो वोल्टेज की समस्या बनी रही है। प्रधान शशि देवी, पूर्व प्रधान मदन मोहन सेमवाल, दिनेश, मनोज, गौणा लाल, घुरूको लाल आदि ने बताया कि ऊर्जा निगम से कई बार लाइन की मरम्मत, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है, लेकिन विभाग समस्या का निराकरण नहीं कर रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड चंबा के सहायक अभियंता अमित तोमर ने बताया कि 63 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed