फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नरेंद्रनगर में बढने लगा पानी का संकट

नरेंद्रनगर में बढने लगा पानी का संकट

Fri, 22 Mar 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में बढने लगा पानी का संकट
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या बढ़ने से गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर सहायक अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है और उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई दरों पर भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि जल्द बढ़ी दर वापस नहीं ली गई तो जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के कुमारखेड़ा सहित कई वार्डों में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होली के दिन भी पानी की सप्लाई नहीं दी गई। उपभोक्ताओं ने कहा कि एक तरफ लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। जबकि दूसरी ओर विभाग बढ़ी हुई दरों पर पानी के भारी भरकम बिल भेज रहा है। मामले में सहायक अभियंता केसी पैन्यूली ने कहा कि सप्लाई का काम जल निगम का है, इसके लिए निगम ही दोषी है। जलकर वृद्धि वापस लेने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जा रहा है। घेराव करने वालों में वाचस्पति रयाल, सभासद ममता देवी, विजय धमांदा, राजेंद्र गुसाईं, नरपाल सिंह भंडारी, विनोद गंगोटी, मूर्ति सिंह भंडारी, दरबान सिंह भंडारी, शिबी देवी, भरत सिंह राणा और पुरुषोत्तम डंग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed