{"_id":"5c9253e6bdec22143b6f08d7","slug":"1553093693211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ-सफाई न होने पर 11 दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ-सफाई न होने पर 11 दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने घनसाली और चमियाला की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर मिठाई, दूध, मसाले और रस के 12 सैंपल भरे। बिना लाइसेंस मसाला बेचने पर एक व्यापारी को नोटिस जारी किया गया है। चेकिंग अभियान के दौरान होटल और रेस्टोरेंटों में सफाई न मिलने पर 10 व्यापारियों को नोटिस थमाया गया। सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
होली के त्योहार में मिठाई, दूध और खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि घनसाली और चमियाला बाजार की दुकानों में बुधवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान अलग-अलग दुकानों से मिठाई, दूध, मसाले, रस के कुल 12 सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। एक व्यापारी बिना लाइसेंस मसाला बेचते हुए पाया गया। उसे नोटिस जारी कर 15 दिन के अंतर्गत लाइसेंस के लिए आवेदन करने का समय दिया गया है।