{"_id":"5c9114fbbdec2213fa1fa7eb","slug":"155301205110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं रहेगी लो वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं रहेगी लो वोल्टेज की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत भरी खबर है। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बिजली की आंख मिचौली से जल्द ही राहत मिलेगी। खाड़ी, गुलर और घनसाली में 13 करोड़ की लागत से नए विद्युत सब स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। तीनों नए विद्युत सब स्टेशनों पर तीन-तीन एमबीए के दो-दो ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
भिलंगना विकास खंड के 100 से अधिक गांवों में अब तक घनसाली विद्युत सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई होती थी। घनसाली सब स्टेशन में पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। सब स्टेशन पर लोड अधिक होने के कारण चमियाला क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बार-बार बिजली गुल हो जाती थी। दूर दराज के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या अक्सर बनी रहती थी। उपभोक्ताओं को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने चमियाला में साढ़े चार करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। अगले तीन-चार माह के अंतर्गत नए विद्युत सब स्टेशन में तीन-तीन एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांवों में बिजली की कोई समस्या नहीं रहेगी।
ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि खाड़ी और गुलर में भी नए विद्युत सब स्टेशन के भवन निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। खाड़ी क्षेत्र में अब तक गजा फीडर और गुलर में तपोवन फीडर से आपूर्ति की जाती थी। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर अधिक लोड वहन नहीं कर पाता था। नए सब स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।