{"_id":"5c9114f8bdec2213e272ee59","slug":"155301204818-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर प्वाइंट से दिया चुनाव का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर प्वाइंट से दिया चुनाव का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव में तैनात जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव संबंधी सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम, वीवीपैट, बूथ व्यवस्था के संबंध में पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई।
पालिका सभागार में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण का सीडीओ आशीष भटगांई ने शुभारंभ किया। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि जिले की छह विधानसभा सीटों को 22 जोन और 95 सेक्टरों में बांटा गया है। बताया कि पहली बार ईवीएम में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर दीपक रतूड़ी और डा. चतर सिंह नेगी ने बताया किस तरह से ईवीएम का इस्तेमाल किया जाना है। प्रत्येक घंटे का मतदान प्रतिशत भी बूथों से संकलन कर नियंत्रण कक्ष को भेजने की जिम्मेदारी भी संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट की होती है। पीठासीन सहित मतदान कार्मिकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण 24 से 27 मार्च तक होगा। इस मौके पर डीएफओ डा. कोको रोसे, ईई आरिफ खान, डीडीओ आनंद सिंह, डीएसओ मुकेश, डीएचओ डा. डीके तिवारी आदि मौजूद रहे।