{"_id":"5c8149b8bdec2213f52b6c4e","slug":"15519769833-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : नेगी
विज्ञापन
Student federation
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल का दो दिवसीय छात्रसंघ समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू किया गया। इस दौरान नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के खेल मैदान में आयोजित छात्र संघ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। युवा ही वर्तमान का निर्माता और भविष्य का नियामक होता है। विधायक ने खेल मैदान में सुविधाएं जुटाने के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने परिसर की विकास आख्या प्रस्तुत की। उसके बाद शुरू किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले छात्र धीरज कौशल ने देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार रखे। अंकित बिष्ट ने पेंटिंग में देशभक्ति के रंग भरे। रिनिक धस्माना और उनकी टीम ने गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। अटल और उनकी टीम ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। छात्रा आरती ने पंजाबी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। वहीं अभिषेक चौहान ने एकल गायन से सबका मन मोहा। छात्रा कविता और मनीषा ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। समारोह में नॉर्थ जोन खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले परिसर के 18 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रो. बीके अग्रवाल, डा. डीके शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, छात्रसंघ महासचिव सचिन सजवाण, सुमित रावत, दिनेश तडिय़ाल, अटल चंद्र आर्य, वंदना जोशी, धीरज बिष्ट, उदय रावत और रविंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।