{"_id":"5c81498ebdec22146230797f","slug":"15519769409-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें वेतनमान का एरियर नहीं मिलने पर गुस्साए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें वेतनमान का एरियर नहीं मिलने पर गुस्साए शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। प्राथमिक शिक्षक संघ ने फरवरी का वेतन और प्रसवकालीन अवकाश सहित सातवें वेतनमान का एरियर का भुगतान नहीं मिलने पर रोष जताया है। संघ ने कहा कि समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं किया गया, तो फकोट स्थित उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनोज भंडारी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेश गुसाईं, ऋषिपाल सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष राकेश उनियाल, अजय चमोली, संजय रमोला, विश्वंभरी भट्ट, जगदंबा कंडारी ने कहा कि उप खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय की लापरवाही से अभी तक फरवरी का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। सातवें वेतनमान का चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान, स्वैच्छिक परिवार कल्याण भत्ता, महंगाई भत्ता सहित कई एरियर बिल भी उप खंड कार्यालय में लंबित पड़े हैं। उन्होंने उप खंड शिक्षाधिकारी पर जबरन बिलों का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। उपखंड शिक्षाधिकारी पंकज उप्रेती ने कहा कि कई शिक्षकों ने इनकम टैक्स के प्रपत्र जमा नहीं कराए हैं। स्टाफ की कमी से भी दिक्कतें आ रही है।