फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कांग्रेस की बागी निर्दलीय सीमा ने मारी बाजी

कांग्रेस की बागी निर्दलीय सीमा ने मारी बाजी

Tue, 20 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की बागी निर्दलीय सीमा ने मारी बाजी
नई टिहरी। नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सीमा कृषाली ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने भाजपा की बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा उनियाल को 644 मतों से पराजित किया। सीमा को 3191 और सुषमा को 2547 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस और भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। पीडीएफ समर्थित प्रत्याशी शकुंतला नेगी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। शकुंतला को 1932, भाजपा की बेबी असवाल को 1764, कांग्रेस की अंबिका संजवाण को 1283, निर्दलीय दीपमाला असवाल को 349 और सीमा रावत को 84 मतों पर संतोष करना पड़ा है। 27 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर राज्या आंदोलनकारी आकाश कृषाली, जयेंद्र सिंह, सर्वेश्वर सकलानी, बुद्धि सिंह पुंडीर, सते सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed