फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ग्रामीण आठवें दिन भी डटे रहे धरने पर

ग्रामीण आठवें दिन भी डटे रहे धरने पर

Mon, 19 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण आठवें दिन भी डटे रहे धरने पर
लंबगांव (टिहरी)। पांच साल से मुआवजा भुगतान की उम्मीद लगाए बैठे हलेथ गांव के लोगों में शासन-प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली से आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मुआवजा भुगतान की एक सूत्री मांग को लेकर सोमवार को भी हलेथ गांव के ग्रामीण आठवें दिन धरने पर डटे रहे। जल्द समस्या समाधान न होने पर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हलेथ-देवल मोटर मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई 2012-13 में पूरा कर चुका है, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए हलेथ गांव के लोगों को खेतों और फसलों का मुआवजा भुगतान नहीं हो पाया है। मुआवजा भुगतान को लेकर ग्रामीण 12 नवंबर से आंदोलनरत हैं। मांग के समर्थन में ग्रामीण प्रतिदिन गांव के समीप हलेथ-देवल मोटर मार्ग पर धरना देकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। वहां से आगे वाहनों का संचालन नहीं होने दे रहे हैं, जिसका खामियाजा हलेथ थाला, मोलगा, धारगढ़ और खोलगढ़ गांव के लोगों को भुगतान पड़ रहा है। धरना स्थल से गांव के लोगों को ट्रांसमेंट कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। सोमवार को धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। धरना देने वालों में कौशल्या देवी, धीरज सिजंह, रामी देवी, लक्ष्मी देवी, जशोदा देवी,जयेंद्र सिंह, पाना देवी, सोबन सिंह, हुकम सिंह बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed