{"_id":"5bf2e7abbdec221c33789a69","slug":"154264572420-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर मुखर हुए पत्रकार और अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल के निलंबन की मांग को लेकर मुखर हुए पत्रकार और अधिवक्ता
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। निकाय चुनाव के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले नई टिहरी कोतवाली प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। मांग पूरी नहीं होने पर 23 नवंबर से एसएसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इधर, जिला बार एसोसिएशन ने भी कोतवाल के निलंबन की मांग की।
निकाय चुनाव के दौरान बीते दिन केंद्रीय विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा और अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा उनियाल के एक समर्थक के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस समर्थक को कोतवाली ले गई। घटना को कबर करने के लिए कोतवाली गए मीडिया कर्मी से भी कोतवाल ने अभद्रता की। एसएसपी से मिलने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जयप्रकाश पांडेय, विक्रम बिष्ट सहित कई शामिल थे।
इधर, जिला बार एसोसिएशन ने बैठक कर कोतवाल शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। डीजीपी को भेजे ज्ञापन पर बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र उनियाल, सचिव जगतमणी पैन्यूली, महावीर उनियाल, दिनेश सेमवाल, प्रेम सिंह, विक्रम राणा, संदीप जोशी, आनंद सिंह बेलवाल, अनिल शर्मा, भगवती प्रसाद के हस्ताक्षर हैं। दूसरी ओर, छात्र संगठन सत्यमेव जयते ने बैठक कर कोतवाल को जिले से हटाने की मांग की है। बैठक में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, हितेश चौहान, दौलत रावत, प्रकाश राणा, सतवीर, आशुतोष, नवीन, विश्वजीत नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली निरीक्षक से हुई झड़प के बाद गिरफ्तार किए गए निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा उनियाल के भाई केसी कुड़ियाल को सीजेएम कोर्ट ने जमानत दे दी है।
विज्ञापन
कुड़ियाल के समर्थन उतरे संगठन
उत्तरकाशी। टिहरी में निकाय चुनाव के दौरान इंजीनियर कृष्णचंद कुड़ियाल के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता पर होटल एसोसिएशन, संवेदना समूह, नागरिक मंच उत्तरकाशी आदि संगठनों ने रोष जताया है। सोमवार को मामले को लेकर संगठनों के सदस्यों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालो में शैलेंद्र मटूड़ा, रविंद्र नेगी, राजेंद्र पंवार, रणवीर चौहान, जगेंद्र भंडारी, मेजर आरएस जमनाल, अजय पुरी, दीपेंद्र पंवार, संजय पंवार, जयप्रकाश राणा आदि शामिल रहे।