{"_id":"5bf2e7a8bdec2269424c1a78","slug":"154264572114-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विवाहिता पुत्री को ढूंढने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता विवाहिता पुत्री को ढूंढने की मांग
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। प्रतापनगर तहसील के कफलोग निवासी बलवीर लाल ने 10 नवंबर से लापता विवाहिता बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि नागणी चौकी पुलिस से बेटी को ढूंढने की मांग की है, लेकिन पुलिस प्रकरण को गंभीरता से नही ले रही है।
कफलोग निवासी बलवीर लाल ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनकी बेटी काजल का विवाह 2013 में चंबा के थान गांव निवासी अन्नी कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले काजल को दहेज के लिए परेशान करते थे, जबकि उनका पति अन्नी कुमार शराब पीकर मारपीट करता था। 10 नवंबर से काजल ससुराल से लापता है। बताया कि उनके कई स्थानों पर काजल की खोजबीन की है पर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। काजल का एक पांच साल का बेटा भी है, जो दादा-दादी के पास ही है। गुमशुदगी की सूचना पुलिस चौकी नागणी में दी गई है। बावजूद पुलिस उनकी बेटी को ढूंढने में गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने प्रकरण की जांच थाना चंबा को सौंपकर लापता विवाहिता को ढूंढने की मांग की है।