फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मतदान केंद्र के बाहर समर्थक और थानाध्यक्ष के बीच हुई झड़प

मतदान केंद्र के बाहर समर्थक और थानाध्यक्ष के बीच हुई झड़प

Sun, 18 Nov 2018 10:19 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर समर्थक और थानाध्यक्ष के बीच हुई झड़प
नई टिहरी। मतदान केंद्र नंबर 10 (केंद्रीय विद्यालय) में सुबह करीब 11 बजे अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी के एक समर्थक के साथ थानाध्यक्ष की किसी बात को लेकर झड़प हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस समर्थक को थाने ले गई। उसके बाद दर्जनों समर्थक भी वहां पहुंच गए। इस बीच अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा उनियाल ने वहां पहुंच कर थानाध्यक्ष के रवैये को लेकर काफी नाराजगी जताई। इस दौरान थाने में काफी देर तक खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए रविवार को सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा था। करीब 11 बजे थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा और अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा उनियाल के भाई केसी कुड़ियाल के बीच वार्ड 10 मतदान केंद्र के बाहर मतदाता पर्ची आवंटन के लिए लगाए गए स्टॉल को लेकर बहस हो गई। मामला इतना गरमा गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस कुड़ियाल को थाने ले गई। यह खबर फैलते ही कई समर्थक और प्रत्याशी भी थाने पहुंच गए। जहां थानाध्यक्ष और प्रत्याशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा उनियाल ने कहा कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ हाथापाई और गाली-गलौच कर अभद्रता की है। उन्होंने थानाध्यक्ष के खिलाफ आरओ को तहरीर दी है। रिटर्निंग ऑफिसर चतर सिंह चौहान ने कहा कि अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी के अभिकर्ता ने थानाध्यक्ष पर सुषमा उनियाल के साथ बदसलूकी करने और धमकाने का आरोप लगाने की तहरीर दी है। इसकी जांच की जाएगी। एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि चुनाव के दौरान हुए हंगामे में आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही प्रत्याशी सुषमा उनियाल और अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed