{"_id":"5bf043babdec226956573473","slug":"154247268413-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा भुगतान नहीं होने तक आंदोलन रहेगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा भुगतान नहीं होने तक आंदोलन रहेगा जारी
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर हलेथ गांव के ग्रामीणों ने आंदोलन की धार तेज करने का निर्णय लिया है। खेतों और फसलों के मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को छठवें दिन भी ग्रामीणों ने हलेथ-देवल मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं होने दिया। सड़क मार्ग पर धरना देकर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हलेथ-देवल मोटर मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों, फसलों का मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर हलेथ गांव के ग्रामीण 12 नवंबर से अंादोलनरत है। ग्रामीणों ने हलेथ गांव के समीप देवल सड़क मार्ग के बीच में बड़े-बड़े पत्थर रखकर वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं होने दे रहे हैं, जिससे हलेथ थाला, मोलगा, धारगढ़ और खोलगढ़ गांव के लोगों को वहां से ट्रांसमेंट कर अपने गतंव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। शनिवार को भी मांग के समर्थन में लक्ष्मी देवी, पाना देवी, जशोदा देवी, रामी देवी, सौंपी देवी, जयेंद्र ङ्क्षसह, सोबन सिंह, धीरज सिंह, हुकम सिंह सड़क मार्ग पर धरने पर बैठे रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज भट्ट ने जल्द मुआवजा भुगतान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।