फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भाजपा का डबल इंजन हो गया चोक: नैथानी

भाजपा का डबल इंजन हो गया चोक: नैथानी

Fri, 16 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का डबल इंजन हो गया चोक: नैथानी
नई टिहरी। गजा नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में इंजन ही चोक हो गया है। साथ ही विकास भी ठप हो गया है। नैथानी ने कहा कि गजा को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नगर पंचायत का दर्जा दिया था और यहां विकास भी कांग्रेस कर सकती है। उन्होंने अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ऊषा चौहान को विजयी बनाने की अपील की। पार्टी प्रत्याशी ऊषा चौहान ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो सबसे पहले नगर पंचायत के लिए जगह चिह्नित कर कार्यालय बनाया जाएगा। साथ ही वह पार्किंग और सफाई व्यवस्था ठीक करने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, हिमांशु बिजल्वाण, कुंवर सिंह चौहान, आदर्श भट्ट, रवि चौहान, वीरेंद्र चौहान और सतेंद्र सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed