फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मुआवजा भुगतान को पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे हलेथ के ग्रामीण

मुआवजा भुगतान को पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे हलेथ के ग्रामीण

Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा भुगतान को पांचवें दिन भी धरने पर डटे रहे हलेथ के ग्रामीण
लंबगांव (टिहरी)। खेतों और फसलों का मुआवजा नहीं दिए जाने से नाराज हलेथ के ग्रामीणों का गुस्सा थम नहीं रहा है। नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी हलेथ-देवल मोटर मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं होने दिया और सड़क मार्ग पर धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

हलेथ-देवल मोटर मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों, फसलों का पांच साल बाद भी मुआवजा भुगतान न होने से खफा हलेथ के ग्रामीण 12 नवंबर से आंदोलनरत है। हलेथ गांव के समीप देवल सड़क मार्ग के बीच में बड़े-बड़े पत्थर रखकर वे वहां से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं होने दे रहे है, जिससे हलेथ थाला, मोलगा, धारगढ़ और खोलगढ़ गांव के लोगों को वहां से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मांग के समर्थन में लक्ष्मी रावत, रविंद्र सिंह, सोबत सिंह रावत, धीरपाल रावत व जसपाल सिंह धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय अधिकारी एक माह के अंतर्गत भुगतान मिलने का कोरा आश्वासन दे रहे है। वे लिखित में कुछ भी देने को तैयार नहीं है। इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि हलेथ गांव के लोगों को मुआवजा भुगतान के लिए 42 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर पर विभाग इस मामले में पैरवी कर रहा है। उम्मीद है अगले 20-22 दिनों में बजट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed