फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   महिलाएं भी कूदी आंदोलन में, चौथे दिन भी नहीं हुआ वाहनों का संचालन शुरू

महिलाएं भी कूदी आंदोलन में, चौथे दिन भी नहीं हुआ वाहनों का संचालन शुरू

Thu, 15 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं भी कूदी आंदोलन में, चौथे दिन भी नहीं हुआ वाहनों का संचालन शुरू
लंबगांव (टिहरी)। मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर चार दिनों से आंदोलनरत हलेथ गांव के ग्रामीणों की पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से पहले दौर की वार्ता विफल हो गई है। नाराज ग्रामीणों ने चौथे दिन भी हलेथ-देवल मोटर मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं होने दिया। अब महिलाएं भी आंदोलन में कूद पड़ी हैं।
विज्ञापन

हलेथ-देवल मोटर मार्ग निर्माण से क्षतिग्रस्त खेतों और फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर हलेथ के ग्रामीण 12 नवंबर से आंदोलनरत है। हलेथ गांव के समीप देवल सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर ग्रामीण वहां से आगे वाहनों का संचालन नहीं होने दे रहे है, जिससे हलेथ थाला, मोलगा, धारगढ़ और खोलगढ़ गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हलेथ गांव की महिलाओं ने सड़क पर पहुंचकर जाम लगाया। पीएमजीएसवाई और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने जल्द मुआवजे के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता प्रवेश कुमार और अमीन मंगल सिंह नेगी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों को बताया कि मुआवजे की पत्रावली शासन स्तर पर पहुंच चुकी है। एक माह के अंतर्गत भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। उनका कहना था कि पिछले पांच वर्षों से उन्हें ऐसा ही कोरा आश्वासन दिया जा रहा है, लिहाजा वह अब मुआवजा मिलने पर ही सड़क से जाम हटाएंगे। इस दौरान धृपाल सिंह, लक्ष्मी सिंह, सोबन सिंह, वीरेंद्र सिंह, चुप्पी देवी, सीमा देवी, प्रमिला देवी, फुर्की देवी, ममता देवी, जशोदा देवी, सुमना देवी, दिया देवी, गुड्डी देवी, सोबन सिंह रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed