फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ई-डिस्ट्रिक से नहीं बन पा रहे हैं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

ई-डिस्ट्रिक से नहीं बन पा रहे हैं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Wed, 14 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रिक से नहीं बन पा रहे हैं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
नई टिहरी। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए चंबा ब्लॉक के लोगों को ऑफिसों की खाक छाननी पड़ रही है। ऑन लाइन आवेदन करने के एक से डेढ़ माह बाद भी उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। ई-डिस्ट्रिक सेवा के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए फिलहाल चंबा ब्लॉक को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है, लेकिन पहले चरण में ही यह सेवा विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक सेवा को बढ़ावा देने के लिए मूल निवास, स्थायी निवास, पर्वतीय निवास प्रमाणपत्र, हैसियत प्रमाणपत्र, उत्तरजीवी प्रमाणपत्र, सेवायोजन के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों के लिए ऑन लाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी तरह पंचायत राज विभाग ने भी मृत्यु और जन्म प्रमाणपत्र ऑन लाइन जारी करने के लिए चंबा ब्लॉक को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चुनकर प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन यह सेवा पहले चरण में ही लड़खड़ाती नजर आ रही है। सेवा के अधिकार के तहत इस तरह के प्रमाणपत्र 15 दिन के भीतर जारी किए जाने चाहिए, लेकिन प्रमाणपत्र बनाने के लिए ऑन लाइन आवेदन करने के एक से डेढ़ माह बाद भी प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। चंबा ब्लॉक के ग्राम सिलोगी की शिवानी गुसाईं, शुभम गुसाईं ने 28 सितंबर, बालमा की आंचल, अंजली और काजल ने आठ अक्तूबर को जन्म प्रमाणपत्र और इसी तरह अरविंद सिंह सहित कई लोगों ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन एक माह पहले ऑन लाइन आवेदन किया था, लेकिन अभी तक इन आवेदनों पर पंचायत मंत्री के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


चंबा ब्लॉक में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ऑन लाइन नहीं बनने की कोई शिकायत नहीं मिली है, जो मामले सामने आए थे उनका निस्तारण किया गया। कोई अन्य समस्या है, तो उसका निस्तारण विभागीय स्तर पर किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरेंद्र शर्मा, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर (ईडीएम) नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed