फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर डालकर किया यातायात ठप

ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर डालकर किया यातायात ठप

Tue, 13 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर डालकर किया यातायात ठप
लंबगांव (टिहरी)। हलेथ-देवल मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त खेतों, फसलों और संपर्क मार्गों का मुआवजा न मिलने से नाराज हलेथ के ग्रामीणों ने गांव के सड़क पर पत्थर डालकर वाहनों का संचालन बंद कर दिया, जिससे हलेथ थाला, मोलगा, धारगढ़ और खोलगढ़ गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। हालांकि वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों ने सड़क मार्ग से कुछ पत्थर हटाकर छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया है, लेकिन खाद्यान्न लेकर जाने वाले ट्रकों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

हलेथ के ग्रामीणों का कहना है कि हलेथ-देवल मोटर मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई ने वर्ष 2012-13 में पूरा कर लिया था। सड़क निर्माण के दौरान मलबे से उनके खेतों, संपर्क मार्गों और फसलों को नुकसान पहुंचा था। पांच वर्षों से वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी जल्द भुगतान होने का कोरा आश्वासन दे रहे हैं। बीते 20 जुलाई को उन्होंने मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। ऐसा न होने पर हलेथ-देवल मार्ग यातायात के लिए बंद करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हलेथ गांव के ग्रामीणों ने मांग के समर्थन में मार्ग पर हलेथ गांव के समीप सड़क पर पत्थर रखकर वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। मार्ग पर पत्थर होने के कारण हलेथ थाला, मोलगा, धारगढ़ और खोलगढ़ गांव के लोगों को वाहनों से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद करने वालों में धृपाल सिंह, लक्ष्मी सिंह, सोबन सिंह व वीरेंद्र सिंह शामिल है। इस बाबत एसडीएम मुक्ता मिश्रा का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर भेजकर शीघ्र ही सड़क पर लगाए गए पत्थरों को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट की कमी के कारण हलेथ गांव के प्रभावित काश्तकारों का मुआवजा भुगतान नहीं हो पाया है। दो बार शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट मिलने पर ही भुगतान किया जाएगा। हलेथ-देवल सड़क यातायात के लिए बंद करने की कोई सूचना नहीं मिली है।
-संजय श्रीवास्तव, ईई, पीएमजीएसवाई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed