फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर कई लोग निराशा

मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर कई लोग निराशा

Mon, 12 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर कई लोग निराशा
नरेंद्रनगर/नई टिहरी। दिवाली की छुट्टी मनाने के बाद लोग शहर लौटकर निकाय चुनाव की मतदाता सूची टटोलने लगे हैं। सूची में कई लोगों के नाम नहीं हैं, जिससे वह खासे निराश हैं। वर्षों से नगर क्षेत्र में निवास करने के बावजूद वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर उन्होंने बीएलओ के प्रति खासी नाराजगी जताई है। इस तरह की समस्या अधिकतर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में सामने आ रही है। नरेंद्रनगर में ही करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों के नाम नहीं होने की शिकायतें सामने आई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव प्रचार अभियान धीरे-धीरे जोड़ पकड़ने लगा है। इस बीच दिवाली की छुट्टियां समाप्त होने के बाद रविवार को अधिकतर लोग नगर पालिका क्षेत्र में लौट गए हैं। सोमवार जब लोगों ने मतदाता सूची टटोली तो कइयों के नाम नहीं मिले। वाल्मीकि बस्ती के कुंवर पाल, वार्ड नंबर पांच के परशुराम सेमल्टी, विक्रम सिंह पुंडीर, सुनीता और विजयपाल ने बताया कि वह वर्षों से नगर पालिका क्षेत्र में निवास करते आ रहे हैं, लेकिन जब मतदाता सूची देखी तो नाम गायब मिले। इसी तरह करीब एक सौ पचास से अधिक लोगों ने निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायत की है। मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने पर लोगों ने कहा कि बीएलओ की लापरवाही के कारण ही उन्हें इस चुनाव में मतदान से वंचित रहना पड़ रहा है। इसी तरह नई टिहरी पालिका क्षेत्र में भी सुरेश और महताब सिंह रावत सहित कई लोगों ने बताया कि उनके नाम भी सूची से गायब हैं। इस बाबत एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने कहा कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायत पहले मिलती, तो उसका समधान किया जा सकता था। लेकिन अब कुछ नहीं कर सकते हैं। भविष्य में सुधार करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed