{"_id":"5be84fedbdec22561b644563","slug":"15419514212-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में जौनपुर की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में जौनपुर की टीम रही विजेता
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग में जौनपुर ब्लॉक की टीम विजेता रही। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को अब 23 नवंबर से पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में होने वाली प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।
टिहरी जिले के माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला जौनपुर और थौलधार की टीम के बीच खेला गया। जौनपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर थौलधार को 30-22 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला जौनपुर और नरेंद्रनगर के बीच हुआ, जिसमें जौनपुर की टीम ने नरेंद्रनगर को 32-22 से हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मैच जौनपुर और नरेंद्रनगर के बीच हुआ, जिसमे जौनपुर विजेता रहा। बालक वर्ग की इसी प्रतियोगिता में जाखणीधार ब्लॉक ने जौनपुर की टीम को हराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शशि भट्ट, राजकुमारी प्रसाद, श्याम सिंह सरियाल, राजू भारती, दिनेश राणा, सतीश बलूनी, सुमित कुकशाल, चंद्रपाल सिंह, आलोक चौधरी आदि उपस्थित रहे।