फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सर्च आपरेशन कर खाली हाथ लौटी भारतीय नौ सेना की टीम

सर्च आपरेशन कर खाली हाथ लौटी भारतीय नौ सेना की टीम

Sun, 11 Nov 2018 09:20 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
सर्च आपरेशन कर खाली हाथ लौटी भारतीय नौ सेना की टीम
नई टिहरी। तीन नवंबर की रात को पीपलडाली के समीप टिहरी बांध की झील में डूबे ट्रक और उसमें सवार तीन लोगों की तलाश में जुटी भारतीय नौ सेना की 10 सदस्यीय टीम खाली हाथ लौट गई है। इंडियन नेवी की टीम में शामिल गोताखोर कांटे के साथ 80 मीटर गहराई तक झील के अंदर तक गए, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

बीते तीन नवंबर की रात चंबा के पाटा गांव से जाखणीधार ब्लॉक के खोला गांव जा रहा एक मिनी ट्रक पीपलडाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर टिहरी बांध की झील में समा गया था। ट्रक में सवार एक व्यक्ति राकेश लाल छिटक कर किसी तरह बच गया था। जबकि ट्रक चालक पडिया गांव निवासी अनिल भंडारी, खोला गांव निवासी तेजपाल और सुरेश लाल तब से लापता चल रहे है। ट्रक और उसमें सवार लापता चल रहे लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के असफल रहने पर जिला प्रशासन ने सरकार ने भारतीय नौ सेना की टीम भेजने की मांग की थी।
विज्ञापन

दिल्ली से भारतीय नौ सेना की 10 सदस्यीय टीम बीते दिन पीपलडाली पहुंची। टीम लीडर कैप्टन टीएन र्साइं कुमार के नेतृत्व में इंडियन नेवी के गोताखोरों ने रविवार को झील में सर्च आपरेशन चलाया। मैगनेट और कांटे के साथ इंडियन नेवी की टीम झील के पानी में 80 मीटर अंदर तक गई, लेकिन वहां उन्हें ट्रक की लोकेशन नहीं मिल पाई। सर्च आपरेशन समाप्त कर नेवी की टीम अपराह्न बाद दिल्ली लौट गई है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि नेवी की टीम ने काफी प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed