फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कंडी व बगोड़ी गांव में नहीं हो पाई चकबंदी

कंडी व बगोड़ी गांव में नहीं हो पाई चकबंदी

Sat, 10 Nov 2018 09:53 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
कंडी व बगोड़ी गांव में नहीं हो पाई चकबंदी

विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। कंडी और बगोड़ी गांव में स्वैच्छिक चकबंदी की मुहिम परवान नहीं चढ़ पा रही है। तहसील प्रशासन की ओर से स्वैच्छिक चकबंदी करने संबंधी दोनों ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव चकबंदी आयुक्त और डीएम को भेजा गया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कंडी गांव की ओर से 2015 में सरकार को स्वैच्छिक चकबंदी का प्रस्ताव भेजा गया था। गांव के लोगों ने अलग-अलग जगह लगभग तीन हजार कृषि नाली भूमि पर चकबंदी करने पर सहमति जताई थी। वर्ष 2016 में बगोड़ी गांव के सभी 40 परिवारों ने आपसी सहमति पर चकबंदी करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बीते तीन जुलाई को कंडीसौड़ में आयोजित तहसील दिवस में लोगों ने कहा कि सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का दावा कर रही है, जब तक चकबंदी नहीं होगी तब तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकती है। इस पर डीएम सोनिका ने तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी को गांव में बैठक कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इस पर 30 जुलाई को तहसील प्रशासन ने दोनों ग्राम पंचायतों की खुली बैठक बुलाई, जिसमें सर्वसम्मति से दोबारा स्वैच्छिक चकबंदी का प्रस्ताव पारित करते हुए तहसील प्रशासन को प्रस्ताव सौंपा गया। तहसील प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर चकबंदी आयुक्त और डीएम को प्रस्ताव भेजा। तब से तीन माह हो गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर ही स्वैच्छिक चकबंदी के लिए कंडी और बगोड़ी ग्राम पंचायत की बैठक बुलाई गई थी। ग्राम सभा का प्रस्ताव चकबंदी आयुक्त और डीएम को भेजा गया था। शासन के निर्देश पर ही स्वैच्छिक चकबंदी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उपेंद्र बहुगुणा, तहसीलदार कंडीसौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed