{"_id":"5be5baffbdec22693d121b4b","slug":"15417822251-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में उठ रहा कूड़ाघर निर्माण का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में उठ रहा कूड़ाघर निर्माण का मुद्दा
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिका चुनाव आते ही टिहरी और चंबा नगर पालिका क्षेत्र की कूड़ा की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठ रहा है। अभी तक दोनों पालिका के पास कूड़ा डंपिंग के लिए पर्याप्त स्थान न होने से शहरवासियों को परेशानियों से जूझना पड़ रह है। चंबा में तो आवासीय कालोनी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूड़ा घर बनाया गया है, जिसे हटाने की मांग लंबे समय से शहरवासी कर रहे हैं।
नई टिहरी और चंबा नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के लिए डंपिंग जोन न होने से पालिका से लेकर स्थानीय लोगों को वर्षों से परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला मुख्यालय में मोलधार में आवासीय बस्ती के बीच में पालिका ने कूड़ाघर बनाया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने बस्ती से कूड़ाघर हटाने के लिए 2016 में लंबा आंदोलन किया, जिसके बाद पालिका को कूड़ाघर हटाना पड़ा। प्रशासन ने वैकल्पिक तौर पर मुकरी में भूमि उपलब्ध करवाई थी, जिस पर वर्तमान में पालिका कूड़ा डंपिंग कर रही है। बावजूद वह भूमि भी बहुत कम है, जबकि चंबा में पुरानी टिहरी रोड पर बस्ती में वर्षों से कूड़ाघर बना है, जिसे हटाने की मांग को लेकर शहरवासी आंदोलित हैं। स्थानीय विधायक, निवर्तमान पालिकाध्यक्षों के प्रयास से प्रशासन ने चंबा और नई टिहरी पालिका के कूड़ाघर बनाने हेतु अप्रैल 2018 में खांडखाला में 3.0255 हेक्टेयर राजस्व भूमि उपलब्ध करवाई थी। पालिका ने जून में जैविक, अजैविक कूड़ाघर बनाने के लिए 13 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी थी, लेकिन अभी तक उसकी वित्तीय स्वीकृति नही मिल पाई है। अब वर्तमान में हो रहे नगर पालिका के चुनाव में कूड़ाघर का निर्माण करवाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठ रहा है। भाजपा, कांग्रेस से लेकर निर्दलीय प्रत्याशी कूड़ाघर के लिए शासन से धनराशि मुहैया करवाकर निर्माण का वायदे जनता से कर रहे है।