फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सरकारी दफ्तरों में सिमट गया राज्य स्थापना दिवस समारोह

सरकारी दफ्तरों में सिमट गया राज्य स्थापना दिवस समारोह

Fri, 09 Nov 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में सिमट गया राज्य स्थापना दिवस समारोह

विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस का जिले में कोई उत्साह नहीं देखा गया। पहले जहां शासन-प्रशासन की ओर से सामूहिक रूप से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर विभागीय स्टाल भी लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार यह उत्साह सरकारी दफ्तरों तक ही सिमट कर रह गया। कारण चुनाव आचार संहिता का रहा हो या कोई और लेकिन इस बेरुखी से राज्य आंदोलनकारियों ने खासी निराशा जताई है।

राज्य स्थापना दिवस अब तक खासे उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार कहीं कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय स्टाल नजर नहीं आए। तर्क यह भी दिए जा रहे हैं कि निकाय चुनाव आचार संहिता के कारण कार्यक्रम नहीं किए गए, लेकिन राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार जिस तरह से देहरादून परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित कर रही है, उसी तर्ज पर जिलों में भी किए जाने चाहिए थे। राज्य आंदोलनकारी बचन सिंह नेगी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को सरकार भूलती जा रही है। राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि राज्य गठन के दौरान लोगों की जो भावनाएं थी, वह सही सिद्ध नहीं हो पा रही है। पहले न्याय पंचायत स्तर पर स्थापना दिवस मनाया गया, लेकिन अब दून में ही सिमट कर रह गया है। सीईओ डीसी गौड़ ने कहा कि कुछ स्कूलों में स्थापना दिवस मनाया गया। कुछ छात्र-छात्राएं देहरादून में होने वाली क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने गए हैं। एसडीएम चतर सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग कर स्थापना दिवस मनाया गया। सार्वजनिक स्तर पर उत्सव मनाने के कोई आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed