{"_id":"5be471d6bdec2267b36ac490","slug":"154169796115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में बिजली से जगमगाएंगे लेगर्थ और भोंगर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में बिजली से जगमगाएंगे लेगर्थ और भोंगर गांव
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के लेगर्थ और भोंगर गांव आगामी एक दिसंबर को बिजली की रोशनी से जगमगा उठेगा। दोनों गांवों का विद्युतीकरण करने के लिए ऊर्जा निगम ने कवायद शुरू कर दी है। 11 नवंबर से ऊर्जा निगम विद्युत लाइन निर्माण शुरू करने जा रहा है।
थौलधार ब्लॉक के ग्राम सभा तिखोन के अंतर्गत पड़ने वाले लेगरथ और भोंगर गांव में अब तक बिजली नहीं थी। लेगरथ में 45 और भोंगर में 50 परिवार वर्तमान में निवासरत हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों ने मांग के समर्थन में धरना-प्रदर्शन भी किया था। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ऊर्जा निगम ने विद्युतीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिन ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने लेगरथ और भोंगर गांव का दौरा कर ग्रामीणों को बताया कि 11 नवंबर से विद्युत लाइन निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। छह लाख की लागत से दोनों गांवों का विद्युतीकरण किया जा रहा है। ईई ने बताया कि एक दिसंबर तक गांव में बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।