फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   खेतीबाड़ी से मुंह मोड़ रहे लोगों को आइना दिखा रहे कुलानंद

खेतीबाड़ी से मुंह मोड़ रहे लोगों को आइना दिखा रहे कुलानंद

Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खेतीबाड़ी से मुंह मोड़ रहे लोगों को आइना दिखा रहे कुलानंद
कंडीसौड़ (टिहरी)। खेतीबाड़ी से मुंह मोड़ रहे लोगों को क्यारी गांव के कुलानंद नौटियाल नकदी फसल से अच्छी आय अर्जित कर आइना दिखा रहे हैं। खेती का दायरा बढ़ाकर वह गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक के नगुण पट्टी में क्यारी गांव के कुलानंद ने वर्ष 2001-02 से नकदी फसल उगाना शुरू किया। उन्होंने खेती को ही आय का साधन बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे फायदा मिलने लगा, तो उन्होंने खेती का दायरा भी बढ़ा दिया। जिससे आज वह 30-40 नाली जमीन में नकदी फसल उगा रहे हैं। वह सीजन पर आलू, मटर, गोभी और प्याज आदि का उत्पादन कर हर सीजन में एक से डेढ़ लाख रुपये तक कमा रहे हैं। खेती के प्रति उनकी लगन को देखते हुए कृषि विभाग में वह बतौर प्रगतिशील कृषक के नाम से जाने जाते हैं। कई बार उन्हें पुरस्कार भी मिल चुका है। उनसे प्रेरित होकर गांव के प्रधान हुकम दास, पूर्व प्रधान कांशीराम और सिया राम ने भी खेती में हाथ आजमाने शुरू किए हैं, जिससे अब वह भी नकदी फसल उगाकर अपनी आर्थिकी बढ़ा रहे हैं। काश्तकार कुलानंद ने बताया कि नकदी फसल का देहरादून मंडी में अच्छे दाम मिल जाते हैं। युवा वर्ग वैज्ञानिक तरीके से खेती करें, तो अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। ब्लॉक कृषि अधिकारी वीर सिंह नेगी का कहना है कि क्यारी गांव के कुलानंद प्रगतिशील किसान हैं, वह नकदी फसल से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। विभाग उन्हें हर तरह की मदद देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed