{"_id":"5be470febdec226933277d49","slug":"15416977453-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील में डूबे लोगों का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील में डूबे लोगों का नहीं चला पता
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। तीन नवंबर की रात को पीपलडाली के समीप टिहरी बांध की झील में डूबे ट्रक और उसमें सवार तीन लोगों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के असफल रहने पर दोनों टीमें लौट गई।
शनिवार तीन नवंबर की रात चंबा के पाटा गांव से जाखणीधार ब्लॉक के खोला गांव जा रहा एक मिनी ट्रक पीपलडाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर टिहरी बांध की झील में समा गया था। ट्रक में सवार एक व्यक्ति छिटक कर किसी तरह बच गया था, जबकि ट्रक चालक सहित तीन अन्य लोग अभी तक लापता चल रहे हैं। ट्रक और लापता लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और जल पुलिस के असफल रहने पर एनडीआरएफ ने भी पीपलडाली पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर खाली हाथ लौट गई। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि काफी प्रयास करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई है। अब जल पुलिस ही सर्च आपरेशन चला रही है।