फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   दिसंबर में बिजली से जगमगाएंगे लेगरथ और भोंगर गांव

दिसंबर में बिजली से जगमगाएंगे लेगरथ और भोंगर गांव

Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
दिसंबर में बिजली से जगमगाएंगे लेगरथ और भोंगर गांव

विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के लेगरथ और भोंगर गांव एक दिसंबर तक बिजली की रोशनी से जगमग हो जाएगा। दोनों गांवों के विद्युतीकरण के लिए ऊर्जा निगम ने कवायद शुरू कर दी है। 11 नवंबर से ऊर्जा निगम बिजली लाइन निर्माण शुरू करने जा रहा है।

थौलधार ब्लॉक के ग्राम सभा तिखोन के अंतर्गत लेगरथ और भोंगर गांव में अब तक बिजली की सुविधा नहीं थी। लेगरथ में 45 और भोंगर में 50 परिवार रहते हैं। दोनों गांवों के लोग लंबे समय से गांव के विद्युतीकरण की मांग करते आ रहे हैं। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ऊर्जा निगम ने विद्युतीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिन ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने लेगरथ और भोंगर गांव का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर से बिजली लाइन निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। छह लाख की लागत से दोनों गांवों का विद्युतीकरण किया जा रहा है। ईई ने बताया कि एक दिसंबर तक गांव में बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed