फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   झील में समाए ट्रक और लापता चल रहे लोगों का दूसरे भी नहीं चला पता

झील में समाए ट्रक और लापता चल रहे लोगों का दूसरे भी नहीं चला पता

Mon, 05 Nov 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
झील में समाए ट्रक और लापता चल रहे लोगों का दूसरे भी नहीं चला पता
नई टिहरी। पीपलडाली के समीप टिहरी झील में डूबे ट्रक और उसमें सवार तीन लोगों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम सोमवार सुबह से झील में सर्च आपरेशन चला रही है, लेकिन झील में समाए ट्रक की लोकेशन का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। हादसे के बाद लापता चल रहे तीन लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

तीन नवंबर की रात को चंबा के पाटा गांव से जाखणीधार के खोला गांव जा रहा एक मिनी ट्रक पीपलडाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर टिहरी झील में समा गया था। ट्रक में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था, जबकि ट्रक चालक सहित तीन अन्य लोग लापता चल रहे हैं। ट्रक और लापता चल रहे लोगों की तलाश में सोमवार सुबह आठ बजे से एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम झील में लगातार सर्च आपरेशन चला रही है। टीएचडीसी की पावर बोट से भी झील में रेस्क्यू किया गया, लेकिन ट्रक की लोकेशन का कुछ भी पता झील के अंदर पानी में नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा का कहना है कि जब तक लापता चल रहे लोगों को पता नहीं चलता तब तक झील में सर्च आपरेशन जारी रहेगा। तलाशी अभियान में गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। ट्रक में सवार खोला गांव निवासी तेजपाल, सुरेश लाल और वाहन चालक पडिया निवासी अनिल भंडारी के परिजनों और नाते-रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed