{"_id":"5bdf2a27bdec22697e539682","slug":"154135193313-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में भारी पड़ रही लोनिवि की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में भारी पड़ रही लोनिवि की लापरवाही
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। लोनिवि की लापरवाही गोदड़ी, क्यार्की और गढ़वालगाड़ गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। स्यांसू-गढ़वालगाड़ मोटर मार्ग निर्माण पर एक करोड़ खर्च होने के बाद भी लोगों को सड़क यातायात का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्यांयू से भैंगा तक छह किमी आधा अधूरा सड़क निर्माण कर लोनिवि से उसे छोड़ दिया है, जिससे गोदड़ी, क्यार्की और गढ़वालगाड़ के लोगों को अपने गांव तक पहुंचने के लिए 12 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
स्यांयू से गढ़वालगाड़ तक 12 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति 2006 में मिली थी। एक करोड़ 50 लाख की लागत से सड़क का निर्माण होना था, लेकिन लोनिवि ने वर्ष 2010 में स्यांयू से भैंगा तक छह किमी सड़क निर्माण कर कार्य छोड़ दिया है। आधा-अधूरी सड़क निर्माण होने से गोदड़ी, क्यार्की, गढ़वालगाड़ के लोगों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन गांवों में निवासरत लोगों को गैरी-बेथाणा-कोरदी मोटर मार्ग से होकर आवागमन करने को मजबूर होना पड़ा रहा है। मार्ग से आवागमन करने के लिए ग्रामीणों को अपने गांव तक पहुंचने के लिए 12 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
स्यांयू-गढ़वालगाड़ मोटर मार्ग के शेष छह किमी सड़क निर्माण पूरा करने के लिए शासन को एक करोड़ 47 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-केएस नेगी, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड टिहरी