फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल

कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल

Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल
कंडीसौड़ (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर शनिवार देर रात ढिकियारा पुल के समीप कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। तीनों लोग ऋषिकेश से गंगनाली (उत्तरकाशी) अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया है कि शनिवार रात ऋषिकेश से गंगनाली (उत्तरकाशी) जा रही कार रात करीब 11.30 बजे ढिकियारा पुल से टकराकर सीधे 50 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। सुनसान जगह होने से रात को किसी को भी दुर्घटना की जानकारी नहीं हो पाई। रविवार सुबह छह बजे के लगभग कार चालक लक्ष्मणझूला निवासी प्रदीप नेगी (36) पुत्र खेम सिंह नेगी घायल अवस्था में सड़क पर पहुंचा। उसने हाईवे से गुजर एक वाहन को रोककर दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर 108 सेवा, राजस्व उप निरीक्षक गंगा पेटवाल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। विपिन कोटवाल (30) पुत्र मोहन कोटवाल निवासी मुनिकीरेती ऋषिकेश दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर मृत पड़ा मिला, जबकि उसका साथी करन डंग (34) पुत्र सतीश निवासी लक्ष्मणझूला बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। चालक समेत दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना पर परिजन भी कंडीसौड़ पहुंचे। अस्पताल के प्रभारी अधिकारी डा.चेतन अग्रवाल ने बताया कि घायलों के सिर पर गंभीर चोट होने से उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed