{"_id":"5bddd022bdec2269717a28a8","slug":"15412633522-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलंगना नदी और हरे पेड़ों के ऊपर उड़ेला जा रहा सड़क का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलंगना नदी और हरे पेड़ों के ऊपर उड़ेला जा रहा सड़क का मलबा
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना विकासखंड के सीमांत गंगी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए इन दिनों निर्माण कार्य जोरों पर है, लेकिन मलबा निर्धारित स्थानों पर डंप न होने से सीधे भिलंगना नदी और बाज, बुरांश के हरे पेड़ो के ऊपर उड़ेला जा रहा है। इससे कई पेड़ बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गत वर्ष गंगी गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने साढ़े चार करोड़ की धनराशि जारी की थी। 9.5 किमी लंबे मोटर मार्ग पर अब तक 7.5 किमी का निर्माण हो चुका है, लेकिन मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन नहीं बनाया गया है। सड़क कटिंग से निकलने वाला मलबे और पत्थरों को सीधे भिलंगना नदी और हरे पेड़ा के ऊपर डाला जा रहा है। इससे विभिन्न प्रजातियों के कई हरे पेड़ टूट कर नष्ट हो गए हैं। वन विभाग के रेंज अधिकारी एसएस नेगी का कहना है कि पीएमजीएसवाई को सड़क सर्वे के दौरान डंपिंग जोन का प्राविधान करना चाहिए था। सड़क कटिंग का मलबा वन भूमि में डाला जा रहा है। पेड़ों के ऊपर मलबा डालने के मामले में पीएमजीएसवाई को नोटिस जारी किया जा रहा है। वही पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता राजेंद्र सिंह का कहना है कि गंगी मोटर मार्ग के निर्माण से निकलने वाले मलबे के निस्तारण को तीन स्थानों पर डंपिंग जोन बनाए गए हैं। निर्धारित स्थान पर ही ठेकेदार को मलबा डालने के लिए कहा जाएगा।