{"_id":"5bddd00abdec226950360b19","slug":"15412633285-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोबारा-चांठी पुल निर्माण कार्यों की हो सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोबारा-चांठी पुल निर्माण कार्यों की हो सीबीआई जांच
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि नई टिहरी में अतिक्रमण के नाम पर ठेली, फड़ और फुटपाथ व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। डोबरा-चांठी पुल निर्माण में घोटाला की आशंका व्यक्त करते हुए उन्होंने अब तक हुए कार्यों की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
पत्रकार वार्ता में पैन्यूली ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार रोजगार की नीति तैयार करने में नाकाम साबित हुई है। केंद्र सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। रोजगार देने के बजाय केंद्र सरकार उद्योगों को बंद करने पर तुली हुई है। टिहरी झील में लाखों युवाओं को रोजगार मिल सकता है, लेकिन प्रदेश सरकार झील क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में नाकाम साबित हो रही है। स्टिंग आपरेशन में किन-किन अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों की बात उजागर हुई है। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, कांग्रेस प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, पदम सिंह कुमाईं, देवेंद्र नौडियाल, नवीन सेमवाल, विजय लक्ष्मी थलवाल, सपंत्त लाल शाह, खुशीलाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट भी उपस्थित रहे।