{"_id":"5bdc8606bdec22696a3adfab","slug":"154117884520-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में थौलधार रहा ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में थौलधार रहा ओवर ऑल चैंपियन
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय 18 वीं शरदकालीन वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ। थौलधार की टीम ने दमखम दिखाते हुए खो-खो के ओवर ऑल चैंपियन रहे।
राजकीय इंटर कालेज ढुंगीधार में आयोजित जिलास्तरीय वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एसएस बिष्ट ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लग्न और कौशल से खेल में सफलता मिल सकती है। कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही खेलों के प्रति और रूचि बढनी चाहिए। खो-खो अंडर-19 बालिका में थौलधार ने चंबा को 3-0 से पराजित किया। अंडर-17 बालक में थौलधार ने चंबा-0-5 से हराया। अंडर-19 बालक में थौलधार ने चंबा को 6-5 से हराया। वॉलीबाल अंडर-19 बालक में चंबा ने कीर्तिनगर को 5-0 से और अंडर-14 में भिलंगना ने जौनपुर को 3-3 से पराजित कर विजेता बना। इस मौके पर बीएस धनोला, दिनेश रावत, केएस बगियाल, सीपी भद्री, चक्रपणी श्रीयाल, त्रिलोक राणा, गिरीश राणा, मेहरबान कैंतुरा, राजेंद्र डोभाल, बालकृष्ण भट्ट, मानेंद्र सिंह, आरआर रतूड़ी, मनोज नेगी, मंजू रमोला, भुवनेश्वरी नेगी, ममता मेहरा, प्रीति रतूड़ी, सीमा, अनामिका आदि मौजूद थे।