फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   एसडीएम से छात्रों की वार्ता रही बेनतीजा

एसडीएम से छात्रों की वार्ता रही बेनतीजा

Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम से छात्रों की वार्ता रही बेनतीजा
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पौखाल में एमए कक्षाएं शुरू करवाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। छात्रों को मनाने पहुंचे एसडीएम घनसाली ने धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन छात्रों ने बिना समस्या के समाधान के धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं शुरू न होने से नाराज छात्र-छात्राएं 29 अक्तूबर से छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में धरने पर बैठे है। बृहस्पतिवार को नाराज छात्रों के वार्ता के लिए एसडीएम घनसाली पीआर चौहान धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा देते हुए शासन का प्रस्ताव भेजे का आश्वासन दिया, लेकिन छात्र-छात्राएं मांग पर अडे़ रहे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री और घनसाली विधायक शांति लाल शाह ने इसी सत्र से कॉलेज में समाज शास्त्र और हिंदी विषय में एमए की कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन दिया था। बावजूद अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते एसडीएम को बैरंग लौटना पड़ा। एसडीएम पीआर चौहान ने बताया कि छात्रों की मांग से विधायक, शासन को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार, अजय, मुकेश, काजल, किरण, अजय, मेगा, सुष्मिता, पूजा, आरती, कुसुम, मीनाक्षी, बबीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed