{"_id":"5bdb32d8bdec22696f008d65","slug":"154109201520-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। विद्युत सुविधा से वंचित थौलधार ब्लॉक के ग्राम सभा तिखोन के लेगरथ और भोंगर गांव के लोगों का गुस्सा फूटा पड़ा। ग्रामीणों ने कमांद में प्रदर्शन करने के साथ ही ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाया।
ग्राम पंचायत तिखोन के लेगरथ में 45 और भोंगर में 50 परिवार निवासरत हैं, लेकिन दोनों गांवों में बिजली नहीं है। स्थिति यह है कि लोगों को मोमबत्ती के सहारे रात काटनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से विद्युतीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी हर बार जल्द विद्युतीकरण का कोरा आश्वासन दे रहे हैं। विद्युतीकरण नहीं होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों का बृहस्पतिवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर गुस्सा फूट पड़ा। कमांद में प्रदर्शन कर वे सुबह 9 बजे हाईवे पर धरने पर बैठे गए थे।
हाईवे पर चक्का जाम की सूचना पर तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा, ऊर्जा निगम के एसडीओ अमित तोमर धरने स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों को लिखित आश्वासन दिया कि लेगरथ और भोंगर गांव के विद्युतीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। विद्युत पोल और तार पहुंच चुके हैं। एक माह के अंतर्गत दोनों गांवों का विद्युतीकरण कर लिया जाएगा। लिखित आश्वासन के पर डेढ़ घंटे बाद सुबह 10.30 बजे प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान नत्थी सिंह, राजेश भट्ट, भरत सिंह राणा, पवन सिंह, पार्वती देवी, सुंदर सिंह, राम सिंह रोशनी देवी, प्रतिमा देवी आदि शामिल रहे।