फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बजट के अभाव में अधर में लटका चार मंजिला पार्किंग

बजट के अभाव में अधर में लटका चार मंजिला पार्किंग

Thu, 01 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बजट के अभाव में अधर में लटका चार मंजिला पार्किंग
चंबा (टिहरी)। लोनिवि की लापरवाही चंबा की यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। कारण चार साल बाद भी चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण पूरा न होना है। निर्माण पूरा करने के लिए लोनिवि को डेढ़ करोड़ के बजट की दरकार है।
विज्ञापन

चंबा में वाहन पार्किंग के अभाव में आए दिन जाम लगा रहता है। वर्ष 2015 में छह करोड़ 93 लाख से पुरानी टिहरी रोड पर चार मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण शुरू किया गया था। पार्किंग में एक समय में 15 बड़ी बसें और 55 जीप-टैक्सी और कारें एक साथ खड़ी रह सकती है, लेकिन आधा-अधूरा काम होने से लोगों को पार्किंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दिसंबर 2016 में पार्किंग निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, तय समयावधि बीतने के डेढ़ साल बाद भी पार्किंग का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। लोनिवि के ईई गौरव थपलियाल का कहना है कि पार्किंग निर्माण के लिए स्वीकृत छह करोड़ 93 लाख का बजट पूरा खर्च हो चुका है। शेष कार्य के लिए डेढ़ करोड़ बजट की और जरूरत है, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर ही शेष कार्य पूरा किया जाएगा। पार्किंग का 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। अब सिर्फ रंग रोगन और विद्युत संबंधी कार्य होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed