{"_id":"5bdb32c0bdec2269c10f949a","slug":"154109199120-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में भिलंगना व खो-खो में थौलधार जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में भिलंगना व खो-खो में थौलधार जीता
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मार्चपास्ट के साथ बृहस्पतिवार से टिहरी जिले के माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय 18वीं शरदकालीन वॉलीबाल और खो-खो प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बालक वर्ग के वॉलीबाल में भिलंगना ने थौलधार और खो-खो में थौलधार ने चंबा को हराया।
ढुंगीधार इंटर कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र गौड़ ने मार्चपास्ट की सलामी और ध्वजरोहण कर किया। उन्होंने कहा कि खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है। जीत के लिए खिलाड़ी को अंत तक जूझते रहना चाहिए। हार मिलने के बाद निराश होने की जरूरत नहीं है। खेल में निरंतर अभ्यास से ही कामयाबी मिलती है। प्रतियोगिता के अंडर-19 वॉलीबाल बालक वर्ग में भिलंगना ने थौलधार को 2-1 से पराजित किया। बालक अंडर-14 में चंबा ने जाखणीधार को 2-1 से, जाखणीधार ने थौलधार को 2-0 से, अंडर-19 बालिका में चंबा ने जौनपुर को 2-0 से, अंडर-14 खो-खो बालक में थौलधार ने चंबा को 25-15 से और बालिका में थौलधार ने चंबा को 4-3 से हराकर विजेता बना। इस मौक पर बीईओ एसएस चौहान, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र राणा, प्रधानाचार्य अर्जुन राणा, सेंट एंथोनी स्कूल के प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक यशपाल रावत, सीपी भद्री, बीएस धनोला, विजय श्रीवाण, भगत चौहान, डीएम रावत, केएस बगियाल, सूरज कंसवाल, भरतराम बडोनी, मुरारी शाह, जगदीश डोभाल आदि मौजूद थे।