{"_id":"5bd9dd76bdec2269602c525c","slug":"154100462220-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बागी प्रत्याशी उनियाल ने जारी किया घोषण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बागी प्रत्याशी उनियाल ने जारी किया घोषण पत्र
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रही महिला मोर्चा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल ने चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। कहा कि शहर की परिसंपत्तियों को पुनर्वास विभाग से पालिका को हस्तांतरित करना और बौराड़ी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम ठीक कर खेल गतिविधियां संचालित करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
सुषमा उनियाल ने बताया कि उन्होंने घोषणा पत्र में अतिक्रमण को कानूनी तरीके से समाधान निकालने, शहर की सीवर ट्रीटमेंट, आंतरिक सड़कों, नाली, फुटपाथ को व्यवस्थित कर पार्किंग बनाने, खाली स्थान पर फलदार और औषधी वाले पौधे लगाने समेत 23 बिंदुओं को शामिल किया है। इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, भगवती उनियाल, दिवाकर भट्ट, एसएम बिजल्वाण, घनश्याम उनियाल, उम्मेद पंवार, डा. यूएस नेगी, बीना राणा, उषा कुड़ियाल आदि मौजूद थे।