फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   लोकसभा और पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने पर जोर

लोकसभा और पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने पर जोर

Tue, 30 Oct 2018 10:05 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा और पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने पर जोर
थत्यूड़ (टिहरी)। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाकर 2019 के लोकसभा और पंचायत चुनाव में विजयी दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

थत्यूड़ में आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, मनमोहन रोंछेला, नंद किशोर नौटियाल समेत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि केंद्र सरकार का साढ़े चार साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने प्रदेश सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मसूरी के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर लोकसभा, पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर चंबा के ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, साब सिंह सजवाण, बिटटु कवि, महिपाल रावत, जोध सिंह रावत, विजय गुसाईं, भरत सिंह चौहान, दिनेश रावत, मीरा देवी, बाला असवाल, सीमा रौछेला, शिवदास, सुनील रावत, मिजान असवाल, गंभीर रौछेला, गंभीर मल्ल, उपेंद्र गुसाईं, लाखी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed