फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव का प्रशिक्षण

जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव का प्रशिक्षण

Tue, 30 Oct 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव का प्रशिक्षण
नई टिहरी। नगर निकाय चुनाव को लेकर नियुक्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशिक्षण दिया। मजिस्ट्रेटों को मतपेटी के संचालन का डेमो देते हुए सावधानी पूर्वक खोलने, बंद करने, चुनाव आचार संहिता का पालन करवाने आदि की जानकारी दी गई। उन्हें चुनाव संबंधी सूचनाओं को निरंतर अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को आदर्श आचार संहिता का अनुुपालन करवाने, रिटर्निंग आफिसर से समन्वय बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने, अपने-अपने क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट दो नवंबर तक पंचस्थानी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, रैंप आदि की समुचित व्यवस्था करने, संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदेय स्थलों के अतिरिक्त किसी अन्य मतदेय स्थल को संवेदनशील अथवा अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित करने की आवश्यकता सूचना आरओ को देने के निर्देश दिए। मजिस्ट्रेटों को पावर प्लाइंट के माध्यम से चुनाव को संपन्न करवाने की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर एसडीएम मुक्ता मिश्र, पीआर चौहान, पीडी डीआरडीए भरत भट्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed